दहेज नामक जहर को समाज से खत्म करने का लें संकल्प – योगी तेजपाल सिंह

दहेज नामक जहर को समाज से खत्म करने का लें संकल्प – योगी तेजपाल सिंह

बागपत में योगी समाज की 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में बोले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
फरीदाबाद। कन्यादान महादान है। मैं और मेरे समाज ने कन्याओं के विवाह के अवरूद्ध आने वाले दहेज नामक जहर को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। यह बात अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कही। वह दिल्ली बागपत रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां संगठन द्वारा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया।
योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने समाज में देखा है कि जब एक बेटी की शादी होती है तो उसपर लाखों रुपये खर्च होते हैं। ऐसे में जो लोग मजदूरी कर अपने घर का गुजारा करते हैं उनके लिए दहेज की मांग को पूरा करना नामुमकिन होता है। ऐसा पिता टूट जाता है और कई बार ऐसी कन्याओं की शादी कभी नहीं हो पाती है। इसलिए उन्होंने अपने साथियों से मशविरा कर समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को शुरू करवाया है जिसकी शुरुआत आज 11 कन्याओं के विवाह से की गई है।
इस अवसर पर योगी ने बताया कि इन कन्याओं के विवाह में घरेलू सामान जैसे फ्रिज, डबल बेड, अल्मारी, बक्सा, चूल्हा-गैस, सोने व चांदी का सामान, टीवी, प्रेस, कुर्सी, मेज, कपड़े, 52 बर्तन इत्यादि उपहार स्वरूप दिये गये हैं जिससे कि उनके नए जीवन की अच्छी शुरुआत हो सके। इस विवाह समारोह में सुबह का नाश्ता एवं दोपहर केे खाने का विशेष प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई ए एस ममता जोगी ने गुरु गोरक्षनाथ जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर समाज ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर ममता जोगी ने कहा कि आज जो जरूरतमंद बेटियों के विवाह समारोह का आयोजन किया गया है, वह बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि समाज के लोग अपने बच्चों की उच्च शिक्षा पर भी ध्यान दें। ताकि  वह बच्चे पढ़-लिख कर समाज का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उत्तर अध्यक्ष चमन उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, विक्रम योगी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह छतेरा, नत्थीराम करहाना, रामेश्वर जोगी, मनोज उपाध्याय, ओमवीर उपाध्याय, योगी प्रवीण कुमार, मोनिका देबनाथ, राम बीर उपाध्याय, सोहन लाल, रोशन लाल, आर्य, विनोद उपाध्याय, बिल्लू प्रधान, राकेश, कोमल उपाध्याय, विद्या सागर, उम्मेद शास्त्री, संतोष ठेकेदार, साधूराम, रोशन लाल आर्य, नकुल उपाध्याय सहित संगठन के के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Your Comment

हमारे साथ जुड़ें – स्वयंसेवक बनें