विश्व हिन्दू महासंघ ने तालकटोरा स्टेडियम में किया सनातन हिन्दू महोत्सव का आयोजन

विश्व हिन्दू महासंघ ने तालकटोरा स्टेडियम में किया सनातन हिन्दू महोत्सव का आयोजन

फरीदाबाद। विश्व हिन्दू महासंघ ने तालकटोरा स्टेडियम में सनातन हिन्दू महोत्सव का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संतों से समाज का नेतृत्व करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समस्त विश्व के सनातनधर्मी संतों की ओर उम्मीद से देख रहे हैं।
विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने बताया कि कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज के संयोजन में आयोजित महोत्सव की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष, अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज ने की। वहीं आनंद अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि महाराज, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक बड़े दिनेश सहित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के विचारोत्तेजक संबोधन ने सभी में शक्ति का संचार किया।

योगी तेजपाल सिंह ने बताया कि इस आयोजन में देश के बड़े धार्मिक आध्यात्मिक नेतृत्व ने विश्व में मानवता की रक्षा के लिए एकजुट होने का प्रण लिया है। जिसके भविष्य में बहुत सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने बताया कि गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज को सौंप दिया था जिसके बाद वह नई जिम्मेदारी के साथ सनातन धर्म की ध्वजा को विश्वभर में फहराने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी, दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, महामंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर सत्यम गिरि महाराज, जगद्गुरु कुमार स्वामी महाराज, महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि महाराज, महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी राम प्रजापति, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक टी. राजा, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डी. पी. यादव, धर्मेंद्र गोस्वामी, पंडित अमित शर्मा, शुभेंदु शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।jj

Post Your Comment

हमारे साथ जुड़ें – स्वयंसेवक बनें